H3N2 Virus

मौसम बदलते ही बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं. ऐसे में फ्लू का एक खतरनाक रूप H3N2 वायरस इन दिनों चर्चा में है. यह वायरस बच्चों को जल्दी अपनी चपेट में ले सकता है. जौनपुर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन पटेल ने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें. यह वायरस बच्चों के लिए सामान्य सर्दी-जुकाम से ज्यादा गंभीर साबित हो सकता है.
डॉ. पटेल ने बताया कि H3N2 एक तरह का इन्फ्लुएंजा वायरस है, जो इंसान से इंसान में आसानी से फैलता है. यह खास तौर पर उन बच्चों को प्रभावित करता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है. उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों के लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए.
